चोटिल रोहित बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से, चाहर और कुलदीप सेन तीसरे वनडे से बाहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 7, 2022, 10:10 PM IST

Rohit Sharma out of test series: राहुल द्रविड़ ने दूसरे वनडे में मिली हार से श्रृंखला गंवाने के बाद बुधवार को कहा कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बचे हुए बांग्लादेश दौरे पर नहीं खेलेंगे जिसमें टेस्ट श्रृंखला भी शामिल है क्योंकि वह ऊंगली में चोट के बाद विशेषज्ञों से सलाह के लिये स्वदेश लौट जायेंगे।

मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने दूसरे वनडे में मिली हार से श्रृंखला गंवाने के बाद बुधवार को कहा कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बचे हुए बांग्लादेश दौरे पर नहीं खेलेंगे जिसमें टेस्ट श्रृंखला भी शामिल है क्योंकि वह ऊंगली में चोट के बाद विशेषज्ञों से सलाह के लिये स्वदेश लौट जायेंगे। द्रविड़ ने यह भी सूचित किया कि चोटिल तेज गेंदबाज दीपक चाहर हैमस्ट्रिंग और कुलदीप सेन पीठ की चोट के कारण तीसरे वनडे में नहीं खेलेंगे।

rohit_dravid

रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ (AP)

रोहित ने हारने वाले मैच में साहसिक अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद कहा, ‘‘यह (ऊंगली की चोट) ठीक नहीं है। कुछ ‘डिस्लोकेशन’ (हड्डी का अपनी जगह से हटना) और कुछ टांके हैं। भाग्यशाली हूं कि यह फ्रेक्चर नहीं है इसलिये बल्लेबाजी करने आ सका। ’’ हालांकि द्रविड़ ने कहा कि वह सुनिश्चित नहीं हैं कि रोहित 14 दिसंबर से चटगांव में शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला में खेल पायेंगे।

End of Feed