Rohit Sharma retirement: इंग्लैंड पर पांच मैचों की श्रृंखला में टीम इंडिया की 4-1 की ऐतिहासिक जीत में रोहित शर्मा का खास योगदान रहा। उन्होंने पूरी सीरीज में आगे बढ़कर नेतृत्व किया। रोहित और शुबमन गिल के शतकों और रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत मेन इन ब्लू ने धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में इंग्लिश टीम को एक पारी और 64 रनों से हरा दिया।
रोहित शर्मा
इस ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश नजर आए और उन्होंने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। इसके साथ की कप्तान ने अपने रिटायरमेंट को लेकर भी बड़ा बयान दे दिया जिसकी हर तरफ चर्चाएं हो रही है। रोहित ने मैच के बाद जियो सिनेमा पर दिनेश कार्तिक को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि 'एक दिन जब में जागूंगा और महसूस करूंगा कि मैं अच्छा नहीं हूं, तो मैं तुरंत संन्यास ले लूंगा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में, मैं अपने जीवन का सबसे बेस्ट क्रिकेट खेल रहा हूं।'
रोहित ने सीरीज में किया शानदार प्रदर्शन
रोहित ने सीरीज में दो शतक लगाए और दोनों ही भारतीय टीम के लिए अहम रहे। उन्होंने धर्मशाला में पहली पारी में 103 रन बनाए, जिससे मेजबान टीम के लिए इंग्लैंड के 218 के जवाब में 477 रन बना पाई ।इसके अलावा, राजकोट में तीसरे टेस्ट में मेजबान टीम के 33/3 पर मुश्किल स्थिति में आने के बाद उन्होंने 131 रनों की पारी खेली। उन्होंने रवींद्र जड़ेजा के साथ मिलकर 204 रन की साझेदारी की, जो भारत को 445 रन तक पहुंचाने में अहम रही।
राहुल द्रविड़ ने भी की हिटमैन की तारीफ
4-1 से जीत के बाद भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने भी रोहित की तारीफ की। उन्होंने ब्रॉडकास्टर्स के साथ बातचीत में कहा, "रोहित शर्मा इस सीरीज में असाधारण रहे हैं। राजकोट में, जब हम पहले घंटे के अंदर 3 रन से पीछे थे, तो हमें किसी ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी जो हमें शतक दिला सके। रांची में भी उन्होंने अद्भुत बल्लेबाजी की।' बता दें कि रोहित शर्मा अब टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया का नेतृत्व करने वाले हैं। ऐसे में भारत को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
