IPL 2024: हार्दिक के हाथों मुंबई इंडियन्स की कप्तानी गंवाने पर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, कहा हर चीज आपके...

  • Agency by: Agency
  • Updated May 2, 2024, 10:23 PM IST

आईपीएल में मुंबई इंडियन्स की कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथों गंवाने के मसले पर रोहित शर्मा ने महीनों बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। जानिए इस बारे में हिटमैन ने क्या कहा?

मुंबई: रोहित शर्मा ने पिछले कुछ महीनों के उतार-चढ़ाव के दौरान आईपीएल में कप्तानी हार्दिक पांड्या को गंवाने और फिर अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए इस ऑलराउंडर को उनके नेतृत्व में उप कप्तान बनाए जाने के बाद कहा कि हर चीज आपके पक्ष में नहीं होती। भारत के सबसे लोक्रपिय क्रिकेटरों में से एक रोहित को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए जाने से कई लोग हैरान थे और उनके प्रशंसकों ने आईपीएल मुकाबलों के दौरान कुछ मैचों में पांड्या की हूटिंग भी की।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा(साभार IPL/BCCI)

भारतीय कप्तान ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा,'देखिए, यह जीवन का हिस्सा है। हर चीज आपके हिसाब से नहीं होती। यह एक शानदार अनुभव रहा।' उनसे मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग में पांड्या के नेतृत्व में खेलने के अनुभव के बारे में पूछा गया था। रोहित ने कहा,'इससे पहले भी मैं कप्तान नहीं रहा हूं और मैंने कई कप्तानों के नेतृत्व में खेला है। यह मेरे लिए अलग या नया नहीं है।'

End of Feed