इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आगाज से पहले संन्यास के सवाल पर भड़के रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में शुरू हो रही तीन मैच की वनडे सीरीज से पहले संन्यास के सवाल पर भड़क गए। जानिए उन्होंने इस बारे में क्या कहा?

नागपुर: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने भविष्य के बारे में अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसे समय में उनके करियर के बारे में बात करना अप्रासंगिक है जब उनका ध्यान इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मुकाबलों और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर है। भारत 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैच की श्रृंखला के साथ करेगा जिसका पहला मैच गुरुवार को नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा(साभार BCCI)

सालों से लग रही हैं मेरे भविष्य पर अटकलें

रोहित ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,'जब तीन एकदिवसीय और चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है तो मेरे लिए अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करना कितना प्रासंगिक है। (मेरे भविष्य पर) खबरें कई वर्षों से चल रही हैं और मैं उन खबरों पर स्पष्टीकरण देने के लिए यहां नहीं हूं। मेरे लिए तीन मैच (इंग्लैंड के खिलाफ) और चैंपियंस ट्रॉफी बहुत महत्वपूर्ण हैं। मेरा ध्यान इन मुकाबलों पर है और मैं देखूंगा कि इसके बाद क्या होता है।'

End of Feed