अभी तो ये शुरुआत है...रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट को भविष्य को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट के भविष्य को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उनका मानना है कि आने वाले वक्त में भी भारतीय महिलाओं और पुरुषों का विश्व कप में जारी रहेगा दबदबा।

मुंबई: पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को उम्मीद जताई कि भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीमें हाल के वर्षों में मिली बड़ी जीत की लय को आगे भी बनाए रखेंगी और देश के लिए और उपलब्धियां हासिल करेंगी। भारत ने हाल में आईसीसी टूर्नामेंटों में लगातार सफलता हासिल की है। 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीता। इसके बाद 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में महिला टीम ने पहली बार आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप का खिताब जीता। इसी साल महिला अंडर-19 टीम ने भी आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप अपने नाम किया।

Indian Cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम

भारत की 2026 की शुरुआत भी शानदार रही। भारत ने रिकॉर्ड छठी बार आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीता जबकि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में सीनियर टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप अपने नाम किया। रोहित ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि पिछले कुछ सालों में भारतीय क्रिकेट टीमों की उपलब्धियां देखकर उन्हें बहुत गर्व होता है। उन्होंने कहा कि पुरुष टीम के साथ-साथ महिला टीम का विश्व कप जीतना भी शानदार पल था।

End of Feed