IND vs PAK: क्या पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा? चोट को लेकर आया बड़ा अपडेट

Rohit Sharma injury update: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को नासाउ काउंटी स्टेडियम में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ससे बड़े मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल कप्तान रोहित शर्मा पूरी तरह से फिट हैं और उन्होंने जमकर प्रेक्टिस ू की है।

Rohit Sharma injury update: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सबसे बड़े मुकाबले का समय आ चुका है और भारत और पाकिस्तान की टीमों एक दूसरे से भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दोनों टीमों के बीच रविवार (9 जून 2024) को न्यूयॉर्क के नवनिर्मित नासाउ क्रिकेट स्टेडियम (Nassau Cricket Stadium) में ग्रूप ए का मैच खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की चोट को लेकर हर तरफ चर्चाएं हैं। हिटमैन आयरलैंड के खिलाफ चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। हालांकि भारत के प्रेक्टिस सेशन से टीम के लिए अच्छी खबर सामने आई है।

Rohit sharma practice

रोहित शर्मा (फोटो- ICC)

रोहित शर्मा ने थ्रोडाउन से अंगूठे में गेंद लगने के बावजूद अन्य भारतीय बल्लेबाजों के साथ नेट्स पर अतिरिक्त अभ्यास किया ताकि रविवार को टी20 विश्व कप के मुकाबले में असमान उछाल वाली पिच पर पाकिस्तान के तेज आक्रमण का सामना बखूबी कर सकें।थ्रोडाउन विशेषज्ञ नुवान सेनेविरत्ने का सामना करते हुए रोहित के बायें अंगूठे में गेंद लगी। वह असहज दिखे लेकिन बल्लेबाजी करते रहे । इसके बाद वह पिच के दूसरे छोर पर थ्रोडाउन का सामना करने चले गए।

End of Feed