बुमराह या कोहली नहीं, रोहित ने बताया कौन था टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का गेम चेंजर

टीम इंडिया के पूर्व टी20 कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल की कुछ यादें साझा की है। टी20 वर्ल्ड कप में अक्षर पटेल ने बैट और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया था। रोहित शर्मा ने विशेष रूप से अक्षर पटेल द्वारा फाइनल में खेली गई 31 गेंदों पर 47 रनों की अहम पारी की तारीफ की।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 29 जून 2024 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली रोमांचक जीत को याद करते हुए बताया कि यह जीत टीम इंडिया के लिए कितनी ऐतिहासिक रही। भारत ने इस मुकाबले को 5 रन से जीता था और 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने मैच के शुरुआत में ही पॉवरप्ले के दौरान तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन विराट कोहली ने 59 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी खेली और ‘मैन ऑफ द मैच’ बने। उनका साथ दिया अक्षर पटेल ने जिन्होंने 31 गेंद में 47 रन की पारी खेली।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा (साभार-X)

दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की टीम अंतिम पांच ओवर में मात्र 30 रनों की जरूरत के साथ जीत के करीब थी, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने 18 रन देकर दो विकेट झटककर मैच का रुख पलट दिया। अर्शदीप सिंह ने भी 20 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि हार्दिक पांड्या ने अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए तीन विकेट निकाले।

End of Feed