IPL 2025: रोहित शर्मा के लिए काल बना ये गेंदबाज, आंकड़ें देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Rohit Sharma vs Sunil Narine: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीतना चाहेंगे। हालांकि एक गेंदबाज ऐसा है जो कि उनके खिलाफ काल बन सकता है।

Rohit Sharma vs Sunil Narine: भारतीय प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है, और पिछले 17 सीजन में कई दिलचस्प खिलाड़ी प्रतिद्वंद्विताएं देखने को मिली हैं। इनमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्पिनर सुनील नारायण और मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा की प्रतिद्वंद्विता सबसे ज्यादा चर्चा में रही है। नारायण ने आईपीएल में रोहित को 8 बार आउट किया है, जो किसी भी गेंदबाज द्वारा एक बल्लेबाज को सबसे ज्यादा आउट करने का रिकॉर्ड है।

rohit sharma mumbai indians

रोहित शर्मा (फोटो- AP)

रोहित का नारायण के खिलाफ संघर्ष

रोहित शर्मा का नारायण के खिलाफ प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। ESPNcricinfo के अनुसार, 21 पारियों में रोहित ने नारायण के खिलाफ सिर्फ 141 रन बनाए हैं, जो 134 गेंदों पर आते हैं। इनमें उनका स्ट्राइक रेट महज 106.71 रहा है। नारायण ने रोहित को 8 बार आउट करने के साथ-साथ उन्हें सिर्फ 2 छक्के और 16 चौके लगाने दिए हैं। यह आंकड़ा आईपीएल में किसी भी गेंदबाज-बल्लेबाज जोड़ी के लिए सबसे ज्यादा है।

End of Feed