Rohit Sharma Century: टी20 के सबसे बड़े शतकवीर बने रोहित, चिन्नास्वामी में रचा इतिहास

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 17, 2024, 09:03 PM IST

Rohit Sharma 5th T20I Century: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ कप्तानी शतक जड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

बेंगलुरू: अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार दो मैच में बल्ले की खामोशी से उबरते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने बेंगलुरू में 64 गेंद में आतिशी शतक जड़ दिया। रोहित ने ये शतक तब जड़ा जब टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद उन्होंने रिंकू सिंह के साथ मोर्चा संभालते हुए अपना अर्धशतक 41 गेंद में पूरा किया और अगली 23 गेंदों में सैकड़ा भी पूरा कर लिया। रोहित ने इस दौरान 10 चौके और 6 छक्के जड़े।

Rohit Sharma Century

रोहित शर्मा

T20I में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

रोहित शर्मा का यह अंतरराष्ट्रीय टी20 में पांचवां शतक है। इससे पहले वह सबसे ज्यादा शतकों के मामले में सूर्यकुमार यादव और ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी पर थे। तीनों के खाते में 4-4 शतक थे लेकिन अब हिटमैन मैक्सवेल और सूर्या से एक कदम आगे निकल गए हैं।

End of Feed