Rohit Sharma: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले रोहित ने तोड़ा बाबर का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शानदार शुरुआत की। पहले ही मुकाबले में उन्होंने बल्ले से धमाल मचाया और अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 36 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

Rohit Sharma: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले ही मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। आयरलैंड के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के कप्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने 1,000 रन पूरा कर लिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। रोहित ने छक्का लगाकर अपना 1,000 रन पूरा किया। विराट कोहली 1,042 रन के साथ इस सूची में पहले नंबर पर हैं।

cricket news hindi, खेल समाचार, sports news in hindi

रोहित शर्मा (साभार-AP)

रोहित ने तोड़ा बाबर आजम का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा यहीं नहीं रुके, उन्होंने इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब वह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में रन बनाने के मामले में विराट के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने चौका लगाकर जैसे ही अपना अर्धशतक पूरा किया वह बाबर आजम के 4,023 रन से आगे निकल गए। उन्होंने 36 गेंद में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, वह 37 गेंद में 52 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। यह टी20 वर्ल्ड कप में उनका 10वां अर्धशतक था। अब रोहित के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 152 मैच की 144वीं पारी में 4,026 रन हो गए हैं।

End of Feed