Rohit Sharma 12K Runs: रोहित शर्मा स्पेशल 'दोहरे शतक' के साथ वनडे क्रिकेट में बने 12 हजारी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच के दौरान वनडे क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे कर लिए। इस मुकाम पर पहुंचने वाले रोहित दुनिया के सातवें और तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं।

Rohit Sharma 12K Runs in ODIs: रोहित शर्मा ने गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे में जीत के लिए 406 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया को कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर आतिशी शुरुआत दी। रोहित ने अपने जाने पहचाने अंदाज में चौकों-छक्कों की झड़ी लगाते हुए अपना अर्धशतक 32 गेंद में 5 चौके और चार छक्के की मदद से पूरा कर लिया। रोहित शर्मा ने शानदार छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित खबर लिखे जाने तक 55 गेंद में 79 रन बनाकर खेल रहे हैं। वो अपनी पारी में 7 चौके और 6 छक्के जड़ चुके हैं।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा

एक देश में 200 छक्के जड़ने वाले पहले बैटर

गुवाहाटी वनडे से पहले रोहित शर्मा को भारतीय सरजमीं पर इस फॉर्मेट में 200 छक्के के आंकड़े को छून के लिए चार गगनचुंबी शॉट्स की जरूरत थी। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा करते-करते एकदिवसीय क्रिकेट में दो सौ छक्के पूरे कर लिए। वनडे क्रिकेट में किसी एक देश में 200 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। उनसे पहले दुनिया का कोई और बल्लेबाज एक देश में इतने छक्के नहीं जड़ सका था।

End of Feed