भारतीय बल्लेबाजों के स्पेशल एशियाई क्लब में हुई रोहित शर्मा की एंट्री

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 22, 2023, 08:33 PM IST

10000 International Runs in asia: रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 गेंद में 30 रन की आतिशी पारी के दौरान एशियाई सरजमीं पर 10 हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के क्लब में एंट्री कर ली।

चेन्नई: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में 17 गेंद में 30 रन की आतिशी पारी खेली। रोहित अपने जाने पहचाने रंग में चेपक में नजर आ रहे थे लेकिन कंगारु गेंदबाजों की बखिया उधेड़ रहे थे लेकिन इसी दौरान अपना फेवरेट पुल शॉट खेलते हुए वो विकेट गंवा बैठे। शीन एबॉट की गेंद पर मिड विकेट बाउंड्री पर मिचेल जॉनसन ने उनका आसान सा कैच लपक लिया। रोहित ने इस दौरान 2 चौके और इतने ही छक्के जड़े। हिटमैन और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 55 गेंद में 65 रन की साझेदारी हुई।

Rohit-Sharma

रोहित शर्मा

एशिया में दस हजारी बने हिटमैन

रोहित शर्मा ने अपनी आतिशी पारी के दौरान एशियाई बल्लेबाजों के एक स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली। वो एशियाई सरजमीं पर 10 हजार रन बनाने वाले आठवें भारतीय बल्लेबाज बने। रोहित शर्मा ने यह उपलब्धि 247वें मैच की 257 पारियों में 30 बार नाबाद रहते हुए 44.16 के औसत से बनाए हैं। इसमें 26 शतक और 50 अर्धशतक शामिल हैं।रोहित ने 28 टेस्ट की 43 पारियों में 2210, 131 वनडे की 129 पारियों में 5492 और 88 टी20 की 85 पारियों में 2324 रन एशिया में बनाए हैं।

End of Feed