IPL 2026: धोनी क्लब में शामिल हुए विराट-रोहित, बनै सबसै ज्यादा आईपीएल मैच खेलने वाले खिलाड़ी

Most matches for Indian Premier League:आईपीएल में आज आरसीबी और मुंबई इंडियंस का मुकाबला है। मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है जबकि आरसीबी की कोशिश रहेगी कि वो टॉप-2 में फिनिश करेगी।

Most matches for Indian Premier League: आईपीएल के 54वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। यह मुकाबला रायपुर में खेला जाएगा। आरसीबी का दूसरा होमग्राउंड इस बार रायपुर ही है। 10 साल के लंबे इंतजार के बाद रायपुर में मैच हो रहा है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो फिलहाल आरसीबी की टीम चौथे पोजीशन पर है जबकि मुंबई इंडियंस की टीम 9वें पोजीशन पर है जो प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है, लेकिन आरसीबी के पास टॉप-2 में फिनिश करने का मौका है। लेकिन इस मुकाबले में दो दिग्गज खिलाड़ी रिकॉर्ड की दहलीज पर खड़े हैं।

ms dhoni and rohit sharma

एमएस धोनी और विराट कोहली (साभार-X)

धोनी क्लब में रोहित-विराट

फैंस के पास रोहित शर्मा और विराट कोहली को एकसाथ देखने का मौका है। आज रोहित-विराट साथ में एक्शन में होंगे। इतना ही नहीं दोनों के पास धोनी के खास क्लब में शामिल होने का मौका है। फिलहाल रोहित और विराट कोहली सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेलने वालों की लिस्ट में दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। विराट और रोहित फिलहाल 277 आईपीएल मैच खेल चुके हैं। मैदान पर उतरते ही रोहित और विराट धोनी के 278 मैच की बराबरी कर लेंगे।

End of Feed