VIDEO: इंडियन हाई कमीशन की दावत में लाइन में लगे रोहित शर्मा, नोश फरमाया दाल-चावल

लंदन स्थित इंडियन हाई कमीशन ने भारतीय टीम को तीसरे वनडे से पहले दावत पर बुलाया था। अब इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने पसंदीदा भोजन, दाल-चावल खाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में गौतम गंभीर और विराट कोहली भी डिनर करते दिख रहे हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपना फेवरेट खाना दाल-चावल खाते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो लंदन स्थित इंडियन हाई कमीशन की दावत का है। तीसरे वनडे मुकाबले से पहले टीम इंडिया को हाई कमीशन ने दावत पर बुलाया था।

Rohit Daal Chawal

रोहित शर्मा का दाल-चावल खाने का वीडियो वायरल। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

इंग्लैंड दौरे के दौरान इंडियन हाई कमीशन के अधिकारियों ने टीम इंडिया से मुलाकात की। इस दौरान वहां एक डिनर आयोजित किया गया। डिनर के दौरान वहां कई तरह के पकवान केटरिंग में सजे हुए थे। भारतीय टीम के खिलाड़ी और मैनेजमेंट के सदस्यों ने इसका लुत्फ उठाया।

End of Feed