RR vs MI: फिट नहीं थे रियान पराग, प्लेऑफ में पहुंचने के बाद खोला राज

RR vs MI: मुंबई को 30 रन से हराकर राजस्थान ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। जीत के बाद पराग ने अपनी फिटनेस पर बड़ा खुलासा किया। मुंबई इंडियंस को नौ विकेट पर 175 रन पर रोककर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। इस प्रक्रिया में उन्होंने पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने रविवार को यहां मुंबई इंडियंस पर 30 रन की जीत के बाद कहा कि मैदान पर फैसले लेते समय वह अपनी स्वाभाविक समझ पर भरोसा करते हैं और इस सत्र में आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने का श्रेय अपने कई ’साहसी’ फैसलों को दिया। राजस्थान रॉयल्स ने आठ विकेट पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया और फिर मुंबई इंडियंस को नौ विकेट पर 175 रन पर रोककर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। इस प्रक्रिया में उन्होंने पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

Riyan Parag

रियान पराग (साभार-X)

मैच के बाद के पुरस्कार समारोह में पराग ने कहा, ’’मैंने इस सत्र में कई साहसी फैसले लिए हैं। मुझे इसी तरह कप्तानी करना पसंद है। मुझे लगा कि सिर्फ जोफ्रा आर्चर ही हार्दिक को आउट कर सकते हैं, और उन्होंने ठीक वैसा ही किया। मैदान पर तुरंत फैसले लेते समय मैं आंकड़ों के बजाय हमेशा अपनी स्वाभाविक समझ पर भरोसा करता हूं। ’’

End of Feed