IPL 2024: जल्द फॉर्म में लौटेंगे ऋषभ पंत, पूर्व क्रिकेटर ने जताया भरोसा

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 24, 2024, 02:13 PM IST

Rishabh Pant form: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत 453 दिनों बाद मैदान पर वापसी में भले ही कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हो लेकिन पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के मुताबिक पंत का फॉर्म जल्द ही वापस आने वाला है।

Rishabh Pant: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज नवजोत सिद्धू को भरोसा है कि कार दुर्घटना के बाद लगभग 15 महीने बाद पेशेवर क्रिकेट में वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जल्द ही फॉर्म में वापसी कर लेंगे।

Rishabh pant ipl 2024 return

ऋषभ पंत (फोटो- IPL/BCCI/X)

वह कार दुर्घटना से उबरने और ‘रिहैबिलिटेशन’ के कारण पिछले सत्र में नहीं खेल पाये थे लेकिन वापसी में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व कर रहे हैं।शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ पंत 18 रन ही बना सके लेकिन वह विकेटों के बीच रन लेने में फुर्तीले थे। उन्होंने स्टंप के पीछे कैच लपका और एक स्टंपिंग भी की।

End of Feed