Rishabh Pant Health Update: परिवार के करीबी ने दी पंत के स्वास्थ्य की ताजा जानकारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 31, 2022, 09:29 PM IST

Rishabh Pant medical update, How is Rishabh Pant now?: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज ऋषभ पंत एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसके बाद से वो अस्पताल मेें अपना इलाज करा रहे हैं। परिवार के एक करीबी सदस्य ने ऋषभ पंत की सेहत को लेकर ताजा जानकारी दी है।

Rishabh Pant health update: क्रिकेटर ऋषभ पंत की स्थिति में अब काफी सुधार है और डॉक्टरों ने अभी तय नहीं किया है कि उन्हें किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करना है या नहीं । पंत के पारिवारिक मित्रों और अन्य ने अस्पताल में उनसे मुलाकात के बाद यह बात कही। पंत की मां सरोज पंत और लंदन से आई बहन साक्षी अस्पताल में उनके साथ हैं दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के निदेशक श्याम शर्मा , बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर ने यहां मैक्स अस्पताल में पंत से मुलाकात की।

Rishabh Pant

ऋषभ पंत

परिवार के साथ अस्पताल में लगातार बने हुए उमेश कुमार ने कहा ,‘‘ उन्हें किसी और अस्पताल में शिफ्ट करने की फिलहाल तो कोई योजना नहीं है । उनकी हालत में कल से काफी सुधार आया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनके माथे की प्लास्टिक सर्जरी शुक्रवार को ही कर ली गई। पहली ड्रेसिंग आज हुई है।’’ पंत उस समय बाल बाल बच गए जब उनकी लक्जरी कार ने शुक्रवार को तड़के दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद आग पकड़ ली। वह अपनी मां को ‘सरप्राइज’ देने के लिये रूड़की जा रहे थे।

End of Feed