ICC Test Ranking: टॉप-10 टेस्ट बल्लेबाजों में हुई ऋषभ पंत की एंट्री, जानें कौन भारतीय किस पोजिशन पर

ICC Test Ranking: आईसीसी द्वारा जारी की गई ताजा रैंकिंग में भारत के विकेपकीपर बल्लेबाज को जबरदस्त फायदा हुआ है। पंत टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं जबकि मिचेल को भी फायदा हुआ है।

ICC Test Ranking: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और न्यूजीलैंड के अनुभवी डेरिल मिचेल को मुंबई में तीसरे टेस्ट के दौरान मजबूत प्रदर्शन का ईनाम मिला है, क्योंकि दोनों खिलाड़ी बुधवार को जारी नवीनतम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष 10 में पहुंच गए हैं। टेस्ट के दौरान शानदार अर्धशतक लगाने के बाद पंत टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचने के लिए पांच पायदान ऊपर चढ़ गए हैं। यह उछाल उन्हें उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंकिंग के करीब ले आया है, जो उन्होंने आखिरी बार जुलाई 2022 में हासिल की थी।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar

ऋषभ पंत (साभार-AP)

मुंबई में पहली पारी में 82 रन बनाने के बाद मिचेल ने भी काफी उछाल देखा है, जो आठ पायदान चढ़कर कुल मिलाकर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। अब वह अपने साथी न्यूजीलैंड के केन विलियमसन के साथ शामिल हो गए हैं, जो दूसरे स्थान पर हैं।

End of Feed