Rishabh Pant Health Update: ऋषभ पंत की हेल्थ का ताजा अपडेट आया, यहां जानिए

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 2, 2023, 03:41 PM IST

Rishabh Pant Health Update: टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर ऋषभ पंत के स्वास्थ्य का ताजा अपडेट आया है। कार एक्सीडेंट और उसके बाद हुई प्लास्टिक सर्जरी व अन्य इलाज के बाद उनकी स्थिति कैसी है, इस पर ताजा जानकारी हम यहां आपको बताने जा रहे हैं। मुख्यमंंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनसे मिलने पहुंचे।

क्रिकेटर ऋषभ पंत को हालत में सुधार के बाद मैक्स अस्पताल के आईसीयू से निजी वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि रविवार शाम को उनकी हालत में सुधार होने पर उन्हें निजी वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया था, लेकिन उनके पैर में दर्द बरकरार है। उन्होंने कहा कि अभी तक एमआरआई की कोई योजना नहीं है।

Rishabh_Pant_Health_AP

ऋषभ पंत (AP)

पंत उस समय बाल बाल बच गए जब उनकी लक्जरी कार ने शुक्रवार को तड़के दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद आग पकड़ ली थी। वह अपनी मां को ‘सरप्राइज’ देने के लिये रुड़की जा रहे थे । स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनका मैक्स देहरादून में इलाज चल रहा है।

End of Feed