कैसे फॉर्म में लौटे ऋषभ पंत, बचपन के कोच ने खोला राज

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ऋशभ पंत की खराब बल्लेबाजी की खूब आलोचना हुई थी। वहीं उन्होंने एक गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया था और सुनील गावस्कर ने उन्हें मूर्ख तक कह दिया था। इसके बाद आज का दिन है जब पंत ने सेंचुरी पूरी की तो उन्होंने तारीफ भी की।

ऑस्ट्रेलिया दौरे में खराब शॉट खेल कर अपना विकेट गंवाने वाले ऋषभ पंत ने इसके बाद अपनी रक्षात्मक तकनीक पर जमकर काम किया जिसका परिणाम यह रहा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में चल रहे पहले टेस्ट मैच में ही शतक जड़ने में सफल रहे। यह खुलासा उनके बचपन के कोच देवेंद्र शर्मा ने किया।

rishabh pant

ऋषभ पंत (साभार-x)

शर्मा ने पीटीआई वीडियो से कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया में असफल होने के बाद उन्होंने अपनी रक्षात्मक तकनीक में काफी बदलाव किए और अपने स्ट्रोक पर लगाम कसी जो आपने इस मैच में भी देखा होगा। पंत मैच विजेता हैं।’’

End of Feed