ऋषभ पंत ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, WTC में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की तीसरी पारी में कमाल की अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी की बदौलत पंत ने रोहित शर्मा और शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया है। वह WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गॉल टेस्ट में टीम इंडिया जीत से मात्र 6 कदम दूर है। 5वें दिन अब कोई चमत्कार ही मेजबान टीम को हार से बचा सकती है। ऐसे में तय है कि टीम इंडिया जब दूसरे टेस्ट में 23 अगस्त को कोलंबो में उतरेगी तो उसके पास 1-0 की बढ़त होगी। इतना ही नहीं टीम इंडिया के पास कोलंबो टेस्ट जीतकर जहां WTC प्वाइंट्स टेबल में टॉप-4 में पहुंचने का मौका होगा।

Pant WTC Run

पंत के WTC में रन।

गॉल टेस्ट मैच भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए भी बेहद खास रहा। उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। पंत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरी पारी में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी में उन्होंने दो सिक्स लगाए। इसकी मदद से उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे किये। वह भारत के पहले बल्लेबाज बने जिन्होंने यह कमाल किया है।

End of Feed