बेंगलुरू में मिले 'Men In Black', रिंकू ने शेयर किया फोटो

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 26, 2023, 05:47 PM IST

IPL 2023, Men In Black: आईपीएल के ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह बेंगलोर में अपनी टीम के पुराने कप्तान से मिले। उन्होंने इस पल को अपने कैमरे में कैदकर सोशल मीडिया पर शेयर किया।

IPL 2023, Men In Black: आईपीएल के 16वें सीजन में हार्दिक पंड्या की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ बैक टू बैक पांच छक्के जड़ने वाले रिंकू सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वे अपने बल्लेबाजी के कमाल को लेकर चर्चा में नहीं हैं, बल्कि रिंकू सिंह अपने सोशल मीडिया पर फोटो को लेकर हैं। इस बार रिंकू सिंह ने अपने आईपीएल टीम यानी केकेआर के पुराने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ फोटो शेयर की और लिखा कि मैन इन ब्लैक। इसके बाद उनके फैंस जमकर अपनी राय दे रहे हैं। इस फोटो में दोनों खिलाड़ी ब्लैक टी-शर्ट में दिख रहे हैं।

चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाए थे अय्यर

आईपीएल के शुरू होने से पहले केकेआर के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए थे। इसके चलते वे पूरे आईपीएल से बाहर हो गए थे। उनकी अनुपस्थिति में टीम के युवा बल्लेबाज नीतिश राणा ने कमान संभाली थी। हालांकि, टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। लीग मुकाबले के दौरान केकेआर की टीम 12 अंक के साथ पॉइंट टेबल में सातवें नंबर पर रही थी। केकेआर को कुल 14 मैचों में से 6 में जीत मिली थी, जबकि 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

End of Feed