Rinku Singh-Priya Saroj wedding: रिंकू सिंह के परिवार ने सीएम योगी से की मुलाकात, दिया शादी का न्योता

रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की MP प्रिया सरोज 4 दिसंबर को लखनऊ में शादी करने वाले हैं। इसके लिए क्रिकेटर के परिवार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उन्हें शादी का निमंत्रण पत्र दिया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तैयारियां तेज हो गई हैं। भारतीय क्रिकेटर के परिवार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शादी में बुलाया है। रिंकू की मां बीना देवी, भाई सोनू सिंह और बहन नेहा सिंह लखनऊ में मुख्यमंत्री के घर गए और उन्हें खुद शादी का कार्ड दिया।

Rinku priya

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी। फाइल फोटो

परिवार ने UP के मुख्यमंत्री को शादी में आने का न्योता दिया है, जो 4 दिसंबर को लखनऊ में होने वाली है। क्रिकेट और राजनीति की दुनिया की कई जानी-मानी हस्तियों के इस समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।

End of Feed