आईपीएल 2023 में धमाकेदाक प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह की घरेलू क्रिकेट में वापसी दमदार नहीं रही। दलीप ट्रॉफी से घरेलू क्रिकेट में वापसी कर रहे रिंकू सिंह उस रंग में नजर नहीं आए जिस रंग में वह आईपीएल खेल रहे थे। दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते सेंट्रल जोन की टीम 182 रन ही बना सकी।
रिंकू सिंह (साभार-IPL)
रिंकू सिंह ने बनाए सर्वाधिक 38 रन
रिंकू सिंह की पहचान आक्रामक बल्लेबाज के तौर पर होती है, लेकिन वह इस मैच में 65.52 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंद पर केवल 38 रन ही बना सके। उन्होंने अपनी इस छोटी सी पारी में 6 चौके लगाए। वह शहबाज अहमद की गेंद पर आकाशदीप के हाथो लपके गए। सेंट्रल जोन ने 5 गेंदों के भीतर 3 विकेट गंवाए।
शानदार रहा था आईपीएल 2023
आईपीएल 2023 रिंकू सिंह के लिए शानदार रहा था। उन्होंने 14 मैच की 14 इनिंग में 59.25 की औसत और 149.52 की स्ट्राइक रेट से 4 अर्धशतकीय पारी की मदद से 474 रन बनाए थे। यश दयाल के ओवर में उनके द्वारा मारा गया लगातार 5 छक्के ने उन्हें आईपीएल का हीरो बना दिया था।
वेस्टइंडीज दौरे पर मिल सकता है मौका
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट और वनडे टीम की घोषणा हो गई है। लेकिन 5 मैच की टी20 सीरीज में रिंकू सिंह को मौका मिलना तय है। इसके फौरन बाद टीम इंडिया को आयरलैंड का दौरा करना है। इस दौरे पर टीम इंडिया 3 मैच की टी20 सीरीज खेलेगी। एशिया कप को देखते हुए आयरलैंड दौरे पर सीनियर खिलड़ियों को आराम दिया जाएगा। इस दौरे पर रिंकू सिंह का खेलना लगभग तय है।
