कमेंट्री के दौरान रिकी पोंटिंग का स्वास्थ्य बिगड़ा, अस्पताल ले जाना पड़ा

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 3, 2022, 03:55 AM IST

Ricky Ponting hospitalised: ऑस्ट्रेलिया के महान पूर्व कप्तान और आईपीएल के दिग्गज कोचों में से एक रिकी पोंटिग का शुकवार को कमेंट्री करने के दौरान अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया और उनको अस्पताल तक लेकर जान पड़ा। ऑस्ट्रेलिया की टीम के चिकित्सक लीग गोल्डिंग उन्हें अस्पताल लेकर गए क्योंकि वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को पर्थ में पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए अस्वस्थ हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।

ricky_ponting_TWITTER

रिकी पोंटिंग (DC, BCCI/IPLL)

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 47 वर्षीय पोंटिंग ऑप्टस स्टेडियम में कमेंट्री कर रहे थे जब उन्होंने अस्वस्थ महसूस किया और एहतियात के तौर पर लंच के समय दिल की जांच करने के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

End of Feed