Ashes 2023: चौथे टेस्ट के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पोंटिंग ने इन दो स्टार खिलाड़ियों को लेकर कही बड़ी बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 18, 2023, 02:37 PM IST

Ashes 2023, ENG vs AUS: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला कल यानी 19 जुलाई को खेला जाएगा। एशेज सीरीज के पांच टेंस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी, जबकि तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड को जीत मिली। चौथा मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो वाली स्थिति है। इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने दो धाकड़ खिलाड़ी को लेकर बड़ा बयान दिया।

Ashes 2023, ENG vs AUS: दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस पारंपरिक टेस्ट कप्तान की तरह हैं जो ‘योजनाओं को लागू होने देते’ हैं जबकि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स प्रत्येक गेंद पर कुछ करने की कोशिश करते हैं। तुलनात्मक रूप से दो नए कप्तानों के मौजूदा एशेज श्रृंखला में किए फैसलों पर काफी बहस हुई है। पहले टेस्ट में पहली पारी जल्दी घोषित करने के लिए मीडिया और विशेषज्ञों ने स्टोक्स की आलोचना की तो कमिंस की हेडिंग्ले में हार के दौरान उभरते हुए स्पिनर टॉड मर्फी का सीमित इस्तेमाल करने के लिए आलोचना हुई।

पोंटिंग ने द आईसीसी रिव्यू से कहा, ‘मुझे लगता है कि जहां तक मुझे याद है यह सीरीज रणनीतियों को लेकर सबसे महत्वपूर्ण श्रृंखलाओं में से एक है। ऐसा खेल की दो अलग शैलियों के कारण है। संभवत: नेतृत्व करने की भी दो अलग शैलियां।’ उन्होंने कहा, ‘पैट (कमिंस) पारंपरिक टेस्ट कप्तान की तरह है जहां वह क्षेत्ररक्षण सजाता है और योजना को लागू होने देता है और वह लंबे समय तक ऐसा करके खुश है। स्टोक्स थोड़ा इसके विपरीत है।’

End of Feed