चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की दावेदार है ये 3 टीमें, पोंटिंग ने बता दिया नाम

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान रहे रिकी पोंटिंग ने 3 दावेदार टीमों का नाम बताया है। आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमें भारत और ऑस्ट्रेलिया है जिन्होंने दो-दो बार ट्रॉफी जीती है।

Champions Trophy 2025: महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग का मानना है कि खिलाड़ियों की गुणवत्ता और हालिया इतिहास भारत और ऑस्ट्रेलिया को आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रतिस्पर्धा करने का प्रबल दावेदार बनाते हैं। पचास ओवर का यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से नौ मार्च तक पाकिस्तान में तीन और दुबई में एक स्थल पर खेला जाएगा।

ricky Ponting

रिकी पोंटिंग (साभार-ICC)

पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू को बताया, ‘‘भारत और ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ना फिर से मुश्किल है।’’ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘इस समय दोनों देशों के खिलाड़ियों के स्तर के बारे में सोचें और हाल के इतिहास को देखें, जब ये बड़े फाइनल और आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की बड़ी प्रतियोगिता हुईं तो निश्चित रूप से ऑस्ट्रेलिया और भारत कहीं ना कहीं मौजूद थे।’’

End of Feed