ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतने रन तो बनाने ही होंगे..: विश्व कप सेमीफाइनल से पहले ही भारतीय स्टार रिचा घोष ने किया साफ

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 22, 2023, 09:25 PM IST

Richa Ghosh, IND Women vs AUS Women T20 World Cup 2023 Semi-Final: भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने बुधवार को ही साफ कर दिया कि गुरूवार शाम केपटाउन में खेले जाने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 विश्व कप 2023 सेमीफाइनल में भारत को कम से कम कितने रन बनाने ही होंगे।

भारत की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष का मानना है कि अगर उनकी टीम को टी20 महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के सामने कड़ी चुनौती पेश करनी है तो उन्हें कम से कम 180 रन बनाने होंगे। भारत भले ही दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में 1-4 से हार गया था लेकिन उसने सभी मैचों में कड़ी चुनौती पेश की थी। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम फिर से ऐसा ही प्रदर्शन करना चाहेगी।

richa ghosh says india need to make atleast 180 runs against australia

रिचा घोष (Richa Ghosh)

भारत की तरफ से विश्वकप में अब तक सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली घोष ने कहा,‘‘ ऑस्ट्रेलिया लक्ष्य का पीछा करने में सहज महसूस करता है क्योंकि उनकी बल्लेबाजी में गहराई है। हम भी ऐसा करना पसंद करेंगे लेकिन टॉस पर किसी का नियंत्रण नहीं है। इसलिए जो भी परिस्थिति हो हमें उससे गुजरना होगा। हमने इस मैच के लिए अपनी रणनीति तैयार कर ली है।’’

End of Feed