'भारत से हमें जो इज्‍जत मिली, वो पाकिस्‍तान से भी नहीं मिली', अफरीदी ने स्‍टोक्‍स की तारीफ में ऐसा कहा

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Dec 3, 2022, 01:20 PM IST

Shahid Afridi hails Ben Stokes noble gesture: पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान शाहिद अफरीदी ने इंग्‍लैंड के टेस्‍ट कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स के रवैये की जमकर तारीफ की। स्‍टोक्‍स ने घोषण की थी कि वो टेस्‍ट सीरीज की अपनी पूरी मैच फीस पाकिस्‍तान में बाढ़ पीड़‍ितों को दान करेंगे। शाहिद अफरीदी ने भारत में विश्‍व कप में पाकिस्‍तान के नेतृत्‍व करने के अनुभव को याद किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • बेन स्‍टोक्‍स ने पूरी टेस्‍ट मैच फीस पाकिस्‍तान बाढ़ पीड़‍ितों को दान की
  • इंग्‍लैंड की टीम 17 साल पाकिस्‍तान में पहली टेस्‍ट सीरीज खेल रही है
  • शाहिद अफरीदी ने बेन स्‍टोक्‍स की तारीफ करते हुए बड़ा बयान दिया है

कराची: इंग्‍लैंड (England Cricket team) और पाकिस्‍तान (Pakistan Cricket team) के बीच टेस्‍ट सीरीज की शुरूआत से पहले बेन स्‍टोक्‍स ने एक घोषणा करके फैंस का दिल जीत लिया है। बेन स्‍टोक्‍स (Ben Stokes) ने घोषणा की थी कि वो पाकिस्‍तान में अपनी पूरी टेस्‍ट सीरीज की मैच फीस को बाढ़ पीड़‍ितों के लिए दान करेंगे। पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने बेन स्‍टोक्‍स के इस रवैये की जमकर तारीफ की और कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय खिलाड़‍ियों का एक-दूसरे से ज्‍यादा याराना बढ़ रहा है।

afridi stokes

शाहिद अफरीदी और बेन स्‍टोक्‍स

शाहिद अफरीदी ने भारतीय जमीन पर विश्‍व कप में पाकिस्‍तान की अगुवाई करने के समय को याद करते हुए कहा कि उनकी टीम को जितनी इज्‍जत भारत से मिली, उतनी पाकिस्‍तान से भी नहीं मिली। अफरीदी ने समा टीवी से बातचीत में कहा, 'मेरा हमेशा से इसमें विश्‍वास है। जब हम विश्‍व कप के लिए भारत गए थे तो मैं टीम का कप्‍तान था। मैंने पहले भी कहा कि जितनी इज्‍जत हमें भारत से मिली, उतनी तो पाकिस्‍तान से भी नहीं मिली। उस समय की स्थिति में यह सकारात्‍मक संदेश है।'

End of Feed