RCB vs UPW W, WPL 2025 Match Updates, Royal Challengers Bengaluru vs UP Warriorz Match Live streaming: महिला प्रीमियर लीग (WPL) में रोमांच का माहौल है और 24 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और यूपी वॉरियर्स (UPW) के बीच होने वाला मैच रोमांचक होने की उम्मीद है।यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन के WPL में शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन करने वाली RCB मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के बाद वापसी करना चाहेगी। उन्होंने साबित कर दिया है कि उन्हें लीग की शीर्ष टीमों में से एक क्यों माना जाता है और यह देखना दिलचस्प होगा कि वे UPW की मजबूत टीम के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं।
रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स
दूसरी ओर, UPW अपने पिछले प्रदर्शन से उबरकर इस मैच में अपनी छाप छोड़ने के लिए उत्सुक होगी। अपने पास मौजूद प्रतिभाशाली टीम के साथ, वे RCB लाइनअप की किसी भी कमजोरी का फायदा उठाने और शीर्ष पर आने की कोशिश करेंगे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड(Royal Challengers Bengaluru Squad for WPL 2025)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), कनिका आहूजा, एकता बिष्ट, चार्ली डीन, किम गार्थ, ऋचा घोष, हीदर ग्राहम, वीजे जोशिता, सब्बिनेनी मेघना, नुजहत परवीन, जाग्रवी पवार, एलिसे पेरी, राघवी बिस्ट, स्नेह राणा, प्रेमा रावत, रेणुका सिंह, जॉर्जिया वेयरहम, डैनी व्याट-हॉज।
यूपी वॉरियर्स का स्क्वॉड (UP Warriorz Squad)
वृंदा दिनेश, ग्रेस हैरिस, तहलिया मैकग्राथ, किरण नवगिरे, उमा छेत्री (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, अलाना किंग, श्वेता सेहरावत, साइमा ठाकोर, क्रांति गौड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स के बीच WPL का मुकाबला कब खेला जाएगा (Royal Challengers Bengaluru vs UP Warriorz WPL 2025 Match Date)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स के बीच विमेंस प्रीमियर लीग 2025 का मुकाबला सोमवार (24 फरवरी 2025) को खेला जाएगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच WPL का मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Royal Challengers Bengaluru vs UP Warriorz WPL 2025 Match Venue)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच WPL 2025 का मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच सीजन का मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा (Royal Challengers Bengaluru vs UP Warriorz WPL 2025 Match Time)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु औप यूपी वॉरियर्स के बीच खेले जाने वाले विमेंस प्रीमियर लीग 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 7:00 बजे होगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Royal Challengers Bengaluru vs UP Warriorz WPL 2025 Match Match On Tv)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच खेले जाने वाले विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच तीसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Royal Challengers Bengaluru vs UP Warriorz WPL 2025 Match Live streaming)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच खेले जाने विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार(Jiohotstar) एप पर देख सकते हैं।
