रॉयल चैलेंजर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल मैच हाईलाइट्स: आरसीबी ने जीत के साथ की आईपीएल 2026 की शुरुआत, हैदराबाद को दी 6 विकेट से करारी मात
रॉयल चैलेंजर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल मैच हाईलाइट्स (IPL 2026 1st Match Highlights in Hindi): डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल 2026 की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट के अंतर से मात देकर की है। विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और जैकब डफी ने आरसीबी की जीत की इबारत लिखी। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।
रॉयल चैलेंजर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल मैच हाईलाइट्स (IPL 2026 1st Match Highlights in Hindi): डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल 2026 की आगाज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीजन के पहले मुकाबले में धमाकेदार जीत के साथ की है। मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करनी उतरी हैदराबाद की टीम ने 29 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद ईशान किशन की 38 गेंद में 80 रन की कप्तानी और अनिकेत वर्मा की 43 की धमाकेदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट पर 201 रन का स्कोर खड़ा किया। आरसीबी के लिए तीन विकेट डेब्यूटेंट जैकब डफी ने 22 रन देकर लिए। रोमारियो शेफर्ड ने भी तीन विकेट अपने नाम किए लेकिन इसके लिए उन्होंने 54 रन लुटाए। इसके बाद जीत के लिए मिले 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में फिल साल्ट 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद देवदत्त पडिक्कल और विराट ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की और टीम की जीत की नींव तैयार कर दी। पडिक्कल ने 26 गेंद में 61 रन की पारी खेली। पडिक्कल के आउट होने के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने विराट के साथ मिलकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। लेकिन डेविड पेन ने लगातार दो विकेट चटकाकर आरसीबी की थोड़ी मुश्किल बढ़ाई लेकिन किंग ऑफ चेज विराट कोहली ने टिम पेन के साथ मिलकर अपनी टीम को 15.4 ओवर में 6 विकेट से जीत दिला दी। विराट कोहली 69(38) रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के जड़े। टिम डेविड 18(10) रन बनाकर नाबाद रहे।
ईशान किशन ने खेली 80 रन की कप्तानी पारी
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्ल बेंगलुरू के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन का स्कोर खड़ा किया है। 29 रन पर 3 विकेट शुरुआत में ही हैदराबाद ने गंवा दिए थे। इसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने चौथे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी करके टीम की वापसी करा दी। ईशान किशन ने 80(38) रन की कप्तानी पारी खेली। उनके अलावा अंत में अनिकेत वर्मा ने 43(18) रन की पारी खेलकर टीम को 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। हेनरिक क्लासेन ने 31(22) रन की पारी खेली। इनके अलावा हैदराबाद का और कोई बल्लेबाज दो अंक के आंकड़े को नहीं छू सका। आरसीबी के लिए डेब्यू करने वाले जैकब डफी ने 22 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं रोमारियो शेफर्ड ने भी 3 विकेट लिए लेकिन इसके लिए उन्होंने 54 रन लुटाए। एक-एक विकेट भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा ने लिए।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11:
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा
आरसीबी की प्लेइंग-11:
विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड (RCB vs SRH Head To Head)
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अबतक कुल 26 मैच खेले गए हैं। इन 26 मैचों में से 11 मैच में आरसीबी ने और 13 में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत दर्ज की है। आरसीबी और एसआरएच के बीच पिछले पांच मुकाबलों में आरसीबी ने तीन मैच में और हैदराबाद ने 2 मैच में जीत दर्ज की है। अगर चिन्नास्वामी स्टेडियम की बात करें तो दोनों के बीच इस मैदान पर अबतक कुल 9 हुए हैं जिसमें से 5 में बेंगलुरू और 3 में हैदराबाद की टीम विजयी रही है। जबकि एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। ऐसे में दोनों टीमों के बीच शनिवार को कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। हैदराबाद की तुलना में आरसीबी की गेंदबाजी ज्यादा मजबूत है। यही इस मुकाबले में हार जीत का अंतर बनेगी। पिछली बार दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन केवल एक मुकाबला खेला गया था जिसमें हैदराबाद ने 42 रन के अंतर से जीत दर्ज की थी।
बेंगलुरू और हैदराबाद की आईपीएल 2026 टीमें (RCB and SRH IPL 2026 Full Squads)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की आईपीएल 2026 की टीमः(Royal Challengers Bengaluru Full Squad)
विराट कोहली, जोश हेज़लवुड, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार(कप्तान) जितेश शर्मा(विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम,क्रुणाल पांड्या, यश दयाल, टिम डेविड, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल,देवदत्त पडिक्कल, नुवान तुषारा, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, विकी ओस्टवाल, कनिष्क चौहान, जॉर्डन कॉक्स, विहान मल्होत्रा।
सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल 2026 की टीमः (Sunrisers Hyderabad Bengaluru Full Squad)
पैट कमिंस (कप्तान), नीतीश रेड्डी, अभिषेक शर्मा, एस रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, ट्रेविस हेड, शिवम मावी, क्रायंस फुलेट्रा, प्रफुल हिंगे, अमित कुमार, ओंकार तुकाराम तरमले, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, ब्रायडन कार्स, सलिल अरोड़ा, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), ईशान किशन (कार्यवाहक कप्तान और विकेटकीपर), शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन और कमिंदु मेंडिस।
आईपीएल 2026 अंक तालिका: अपडेट | आईपीएल 2026 पर्पल कैप| आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप
