RCB vs SRH Match Tickets, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। IPL 2026 का उद्घाटन मैच पिछले बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। आईपीएल को लेकर क्रिकेट फैंस में इतना अधिक क्रेज होता है कि हर कोई अपने फेवरेट टीम का मैच स्टेडियम में जाकर देखना पसंद करता है। अगर आप भी अपने फेवरेट टीम का मैच स्टेडियम में जाकर देखना चाहते हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि टिकटों की बुकिंग कब से शुरू होगी। इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि आप टिकट कहां से खरीद सकते हैं और किस दिन से टिकट बिकने शुरू हो जाएंगे।
यहां मिलेंगे RCB के मैच टिकट्स (फोटो साभार- IPL/RCB)
कहां खरीदें RCB vs SRH मैच का टिकट
IPL 2026 का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। इस बार हर फ्रेंचाइजी टीम ने अपने होम मैचों के टिकटों की बिक्री के लिए अलग-अलग ऑफिशियल पार्टनर चुने हैं। आपको आईपीएल के पहले मैच का टिकट RCB की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर ही मिलेगा। फ्रेंचाइजी ने ऑफिशियल बुकिंग चैनल, पार्किंग प्री-बुकिंग और फ्री मेट्रो ट्रैवल बेनिफिट्स पर डिटेल्ड गाइडलाइंस जारी की हैं। RCB ने फ्रॉड के खिलाफ चेतावनी देते हुए जोर दिया है कि सिर्फ shop.royalchallengers.com से खरीदे गए टिकट ही वैलिड होंगे। आरसीबी ने फैन्स को सलाह दी कि वे इनवैलिड टिकट और वित्तीय नुकसान से बचने के लिए गैरआधिकारिक सेलर्स से बचें। इसके साथ ही RCB ने साफ चेतावनी दी है, 'कोई भी व्यक्ति या वेबसाइट, जो आधिकारिक नहीं हैं, अगर RCB मैच के टिकट बेचने का दावा करती है, तो उन पर सख्त कानूनी और पुलिस कार्रवाई की जाएगी।'
कैसे बुक करें टिकट
आईपीएल 2026 के लिए आधिकारिक तौर पर 16 मार्च से टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। पहले मैच का टिकट पाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग ही सबसे लोकप्रिय और आसान तरीका है। हालांकि, आरसीबी ने उन प्रशंसकों के लिए भी व्यवस्था की है, जो काउंटर से टिकट खरीदना चाहते हैं। RCB के टिकट सिर्फ shop.royalchallengers.com पर ही मिलेंगे। आपको वेबसाइट पर जाकर टिकट खरीदने होंगे। हालांकि, अभी वेबसाइट पर टिकट उपलब्ध नहीं हैं और ये साफ नहीं है कि टिकटों की बिक्री कब से शुरू होगी।
RCB vs SRH के टिकट बुक करने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड:
1- सबसे पहले shop.royalchallengers.com पर ऑफिशियल बुकिंग प्लेटफॉर्म पर जाएं या RCB ऐप खोलें।
2- अपनी पसंदीदा सीटिंग कैटेगरी और टिकटों की संख्या चुनें।
3- पेमेंट पूरा करें और अपना ई-टिकट पाएं।
4- मैच वाले दिन, एंट्री के लिए QR कोड स्कैन करें और मेट्रो गेट पर अपने मैच टिकट QR को स्कैन करके फ्री मेट्रो राइड की सुविधा (सबसे पास के स्टेशन: कब्बन पार्क और MG रोड) का इस्तेमाल करें।
कितनी है टिकटों की कीमत?
आरसीबी और एसआरएच के बीच होने वाले IPL के उद्घाटन मैच के टिकटों की शुरुआती कीमत 3,750 रुपये है। वहीं डायनामिक कीमत 4,875 रुपये है। वहीं सबसे महंगे टिकट की कीमत 47,000 (शुरुआती कीमत) और 65,800 (डायनामिक कीमत) है। प्लैटिनम लाउंज की कीमत 25,000 से 35,000 के बीच है। टिकटों की 6 कैटेगरी हैं, जिनमें पूरी हॉस्पिटैलिटी शामिल है। वहीं 2 कैटेगरी में ‘फूड ऑनली’का ऑप्शन है। इसके अलावा टिकटों की 5 कैटेगरी में सिर्फ ‘खरीदने’ का ऑप्शन है।
