RCB vs LSG Match Live Streaming: विराट और पंत होगें आमने-सामने, कब और कहां देखें LSG vs RCB मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

RCB vs LSG Match Live Streaming: आईपीएल के 23वां मुकाबला जोरदार होने वाला है। चिन्नस्वामी में जहां हाईस्कोरिंग बनना आम बात है लखनऊ और बेंगलुरु की टीम आमने-सामने होगी। फैंस को विराट और ऋषभ पंत को खेलते देखने का मौका मिलेगा।

RCB vs LSG Match Live Streaming: आईपीएल के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मुकाबला आरसीबी के होमग्राउंड चिन्नास्वामी में खेला जाएगा। राजस्थान के खिलाफ मुकाबले को छोड़ दें तो इस सीजन बेंगलुरु ने कमाल का प्रदर्शन किया था। अब तक खेले गए सभी 4 मैच में आरसीबी ने 200 प्लस का स्कोर खड़ा किया। लखनऊ के खिलाफ जब आरसीबी उतरेगी तो उसकी कोशिश मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन को दोहराने की होगी। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मिली हार के बाद आरसीबी, मुंबई को हराकर दोबारा जीत की पटरी पर लौटी थी। दूसरी तरफ लखनऊ की टीम बैक टू बैक मुकाबला जीतने के बाद गुजरात के खिलाफ हारी थी। ऋषभ पंत फॉर्म से जूझ रहे हैं, जबकि मिचेल मार्श भी संघर्ष कर रहे हैं। मिडिल ऑर्डर में निकोलस पूरन ने अब तक निराश किया है। मुकुल चौधरी ने जरूर एक उम्मीद जगाई थी, लेकिन उसके अलावा कोई भी बल्लेबाज आगे आकर नहीं खेल रहा।

rcb vs lsg live streaming

बेंगलुरु और लखनऊ मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)

कब होगा आईपीएल 2026 में बेंगलुरु और लखनऊ का मैच (RCB vs LSG Match Date)

बेंगलुरु और लखनऊ का मैच 15 अप्रैल यानी बुधवार को होगा।

End of Feed