RCB vs GG WPL 2025 Pitch Report: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स की पिच रिपोर्ट

RCB vs GG WPL 2025 1st Match Pitch Report Today Match In Hindi: विमेंस प्रीमियर लीग 2025 का आगाज आज (14 फरवरी 2025) से हो रहा है। इसके पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर गुजरात टाइटंस से होने वाली है। आइए जानते हैं कि इस धमाकेदार मैच में पिच का हाल कैसा रहने वाला है।

Royal Challengers Bengaluru Women vs Gujarat Giants Women WPL 2025 Pitch Report: महिला प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) के पहले मैच में गुजरात जायंट्स (GG) का मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। यह मैच शुक्रवार (14 फरवरी) को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में आरसीबी की कप्तानी स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) करेंगी वहीं दूसरी ओर गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) की कमान एश्ले गार्डनर (Ashleigh Gardner) के पास है। WPL के पिछले सीजन में दोनों टीमों का सफर काफी अलग रहा था। RCB ने अपना पहला WPL खिताब जीतने के लिए शुरुआत से ही दमखम दिखाया था। एलिमिनेटर में चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराने से पहले वे लीग चरण में अंक तालिका में तीसरे स्थान पर थी। फाइनल में स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता।दूसरी ओर, GG ने पिछले साल एक कठिन सीजन का सामना किया था। वे लीग चरण में शीर्ष तीन में रहने में विफल रहे। वे अपने 8 लीग खेलों में से केवल 2 जीतने में सफल रहे और अंततः अंक तालिका में सबसे नीचे रहे।

WPL 2025 RCB vs GG Pitch Report

विमेंस प्रीमियर लीग 2025 आरसीबी बनाम गुजरात जायंट्स पिच रिपोर्ट

विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की चार बार टक्कर हुई है। इसमें दोनों में से किसी को भी बढ़त हासिल नहीं है। दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं ऐसे में बराबरी की टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों ही टीमें ऐसे में इस मैच को जीतकर आगे बढ़ना चाहेगी। इस मैच में आरसीबी की तरफ से कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के अलावा एलिसा पैरी (Elyssa Perry) विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष (Richa Ghosh) और गेंदबाज श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) पर सभी की निगाहें रहेगी। वहीं गुजरात जायंट्स की तरफ से कप्तान एश्ले गार्डनर (Ashleigh Gardner) के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी (Beth Mooney) लॉरा वॉलवर्ट (Laura Wolvaardt) और गेंदबाज शभमन शाकिल (Shabnam Shakil) से सभी को उम्मीदें होगी।

End of Feed