IPL में खेलने का सपना नहीं हुआ पूरा, इस क्रिकेटर ने 8 साल बाद खरीद ली RCB टीम

RCB Sold, IPL 2026: अपने परिवार के बिजनेस में उतरने से पहले आर्यमान बिड़ला कुछ साल पहले खुद एक क्रिकेटर के तौर पर IPL का हिस्सा हुए थे। साल 2017-18 के रणजी सीजन में उन्होंने मध्य प्रदेश टीम से हिस्सा लिया था। इसके अलावा वह विजय हजारे ट्रॉफी में खेले। इस दौरान उन्हें 2018 के IPL ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने मात्र 30 लाख रुपये की बोली लगाकर अपने साथ टीम में शामिल किया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026 से पहले बड़ी डील
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम बिक गई
  • आईपीएल खेलने का सपना देखने वाले ने खरीदी आरसीबी

RCB Sold, IPL 2026: कहते हैं कि इंसान की किस्मत कभी भी बदल सकती है। सोचकर देखिए, जिस क्रिकेटर का सपना कभी IPL में खेलने का था, जिसे मात्र 30 लाख रुपये में IPL की एक टीम ने खरीदा था और पूरे सीजन सिर्फ बेंच पर बिठाकर रखा था। उस क्रिकेटर ने 8 साल बाद पूरी की पूरी IPL टीम ही खरीद ली। हम बात कर रहे हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नए चेयरमैन की। जिनका नाम आर्यमान विक्रम बिड़ला है। आर्यमान विक्रम बिड़ला कभी IPL में खेलने का सपना देखते थे। साल 2018 में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में मात्र 30 लाख रुपये की बोली लगाकर अपने नाम किया था। समय बदला और साथ ही बदल चुकी है पूरी तस्वीर।

Aryaman Birla

आर्यमान बिड़ला बने RCB के चेयरमैन (फोटो साभार- aryamanvb)

राजस्थान रॉयल्स ने नहीं खिलाया एक भी मैच

अपने परिवार के बिजनेस में उतरने से पहले आर्यमान बिड़ला कुछ साल पहले खुद एक क्रिकेटर के तौर पर IPL का हिस्सा हुए थे। साल 2017-18 के रणजी सीजन में उन्होंने मध्य प्रदेश टीम से हिस्सा लिया था। इसके अलावा वह विजय हजारे ट्रॉफी में खेले। इस दौरान उन्हें 2018 के IPL ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने मात्र 30 लाख रुपये की बोली लगाकर अपने साथ टीम में शामिल किया था। यह पहला मौका था, जब IPL में उनकी एंट्री हुई थी। तब उनकी उम्र मात्र 20 साल थी। हालांकि, उन्हें पूरे IPL सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। इससे उनका IPL में खेलने का सपना अधूरा रह गया था।

End of Feed