सेमीफाइनल से पहले आरसीबी फैंस को मिला बड़ा तोहफा, होम ग्राउंड को लेकर सामने आया अपडेट

आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आ रही है। दरअसल होम ग्राउंड को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो गया है। टीम की तरफ से यह कन्फर्म कर दिया गया है कि आईपीएल 2026 में वह अपने घरेलू मुकाबले एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में ही खेलेगी।

IPL 2026: टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले से ठीक पहले एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने आरसीबी (RCB) के फैंस को खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल आईपीएल 2026 में आरसीबी की टीम 5 मैच अपने घरेलू मैदान यानी एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम पर खेलने जा रही है। मंगलवार को फ्रेंचाइजी ने यह कन्फर्म करते हुए कहै कि दो मुकाबला वह शहीन वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम रांची में खेलेगी। यह उन तमाम आरसीबी फैंस के लिए बड़ी खुशी लेकर आया है जो लंबे वक्त से इसका इंतजार कर रहे थे। 4 जून, 2025 को हुए भगदड़ की दुखद घटना के बाद महीनों इस बात को लेकर अनिश्चितता का दौर था कि आरसीबी अगले सीजन अपने होमग्राउंड पर कोई मुकाबला खेल पाएगी या नहीं। 2025 में विक्ट्री परेड के दौरान हुए भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी।

RCB Home Ground

आरसीबी होम ग्राउंड (साभार-X)

इस घटना ने स्टेडियम की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए थे। उसके बाद इस पर एक उच्च स्तरीय समीक्षा की गई और न्यायमूर्ति जॉन माइकल डी'कुन्हा समिति का गठन किया गया। इस समीति की सिफारिशों ने ही दोबारा इस स्टेडियम में मैच होने को संभव बनाया।

End of Feed