मैं करूंगा भी नहीं..: इस दिग्गज ने टीम इंडिया का कोच बनने से किया इनकार

  • Agency by: Agency
  • Updated May 23, 2024, 11:39 AM IST

Andy Flower Will Not Apply For Team India Coach Post: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया का अगला कोच कौन होगा अब ये चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है। इस पद के लिए आवेदन कौन-कौन करेगा इसको लेकर कई दिग्गजों के नामों की चर्चा है, लेकिन आरसीबी के दिग्गज कोच एंडी फ्लावर ने इस पद के लिए आवेदन से साफ इनकार कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय क्रिकेट टीम के कोच की खोज
  • आरसीबी के कोच एंडी फ्लावर का बयान आया
  • फ्लावर ने कहा वो नहीं करेंगे आवेदन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के मुख्य कोच एंडी फ्लावर (Andy Flower) की भारतीय कोच पद (Team India Coach) के लिए दावेदारी पेश करने की कोई योजना नहीं है। जिंबाब्वे के इस पूर्व कप्तान ने आईपीएल प्लेऑफ से अपनी टीम के बाहर होने के बाद इसकी पुष्टि की। राहुल द्रविड़ टी20 विश्व कप के बाद भारत के मुख्य कोच का पद छोड़ देंगे और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने 27 मई तक नए कोच के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Team India

टीम इंडिया (BCCI)

फ्लावर ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैंने आवेदन नहीं किया है। मैं आवेदन नहीं करूंगा। मैं फिलहाल फ्रेंचाइजी लीग से जुड़कर खुश हूं।’’ माना जा रहा है कि गौतम गंभीर से संपर्क किया गया है लेकिन ना तो भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और ना ही बीसीसीआई के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है।

End of Feed