रवींद्र जडेजा बांग्‍लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, इन दो खिलाड़‍ियों को मिला भारतीय टीम में मौका

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 24, 2022, 09:53 AM IST

Ravindra Jadeja ruled out of odi series vs Bangladesh: अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा घुटने की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। इसके कारण बांग्‍लादेश के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से वो बाहर हो गए हैं। कुलदीप सेन और शाहबाज अहमद को बांग्‍लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रवींद्र जडेजा घुटने की चोट से नहीं उबर सके हैं और वनडे सीरीज से बाहर हुए
  • कुलदीप सेन और शाहबाज अहमद को बांग्‍लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका मिला
  • जडेजा के अलावा यश दयाल भी बांग्‍लादेश के खिलाफ सीरीज से बाहर हुए

नई दिल्ली: अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) घुटने की चोट से उबरने में नाकाम रहने के कारण बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बुधवार को चुनी गई टीम से बाहर हो गए। जडेजा के अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल (Yash Dayal) भी पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए। जडेजा ने अगस्त-सितंबर में एशिया कप के बाद घुटने की सर्जरी करवाई थी और फिर अनिश्चित काल के लिए टीम से बाहर हो गए है।

jaddu denmark

रवींद्र जडेजा बांग्‍लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए

टीम में इन दोनों की जगह तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, 'अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए यश दयाल और रवींद्र जडेजा की जगह तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को शामिल किया है। दयाल की पीठ के निचले हिस्से में समस्या है, जबकि जडेजा अभी घुटने की चोट से नहीं उबर सके है। वह बीसीसीआई मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे।'

End of Feed