रवींद्र जडेजा ने रचा 350वें टी20 मुकाबले में इतिहास, हार्दिक पांड्या के साथ स्पेशल क्लब में की एंट्री

रवींद्र जडेजा ने टी20 फॉर्मेट में अपना 350वां मैच खेलते हुए हार्दिक पांड्या के साथ ऑलराउंडर्स के स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली है। जडेजा को इस मुकाम पर पहुंचने में 17 साल लगे।

Ravindra Jadeja 4000 Runs in T20 Format: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने शुक्रवार को आरसीबी के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। टी20 फॉर्मेट में अपनी 350वां मैच खेलने उतरे रवींद्र जडेजा ने इस फॉर्मेट में 4 हजार रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वो टी20 फॉर्मेट में चार हजार से ज्यादा रन और दो सौ से ज्यादा विकेट की दोहरी उपलब्धि हासिल करने वाले हार्दिक पांड्या के बाद दूसरे भारतीय बन गए हैं।

Ravindra Jadeja

रवींद्र जडेजा (फोटो क्रेडिट Rajasthan Royals X)

350वें मैच में बने चार हजारी

जडेजा को टी20 फॉर्मेट में 4 हजार रन के आंकड़े को छूने के लिए 8 रन की दरकार थी। जीत के लिए 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने 9.4 के स्कोर पर 134 के स्कोर पर चौथा विकेट गंवा दिया था। ऐसे में पिच पर एक छोर संभालकर खड़े ध्रुव जुरेल का साथ देने सर जडेजा आए। उन्होंने जैसी ही अपनी पारी में आठ रन पूरे किए वो हार्दिक के साथ ऑलराउंडर्स के स्पेशल क्लब के मेंबर बन गए।

End of Feed