रवींद्र जडेजा बने टी20 क्रिकेट में ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय लेफ्ट हेंडर, स्पेशल क्लब में हुई एंट्री

अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले चुके धाकड़ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने शुक्रवार को आरसीबी के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए नया इतिहास रच दिया है।

Ravindra Jadeja 350th T20 Match: राजस्थान रॉयल्स की टीम में आईपीएल 2026 के लिए शामिल हुए रवींद्र जडेजा ने शुक्रवार को गुवाहाटी में आरसीबी के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान में उतरते ही नया इतिहास रच दिया है। जडेजा 350 टी20 मैच खेलने वाले छठे भारतीय बन गए हैं। सबसे रोचक बात यह है कि वो इस मुकाम पर पहुंचने वाले भारत के बांए हाथ के पहले खिलाड़ी हैं। उनसे पहले जिन भारतीय खिलाड़ियों ने ये उपलब्धि हासिल की वो दाहिने हाथ के खिलाड़ी थे।

Ravindra Jadeja

रवींद्र जडेजा (फोटो क्रेडिट BCCI/IPL)

रोहित शर्मा के नाम है रिकॉर्ड

टी20 में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले भारतीय होने का रिकॉर्ड हिटमैन रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रोहित ने अबतक अपने करियर में 466 टी20 मैच खेले हैं। उनके बाद दूसरे पायदान पर 417 मैच के साथ विराट कोहली हैं। दिनेश कार्तिक 415 मैच के साथ तीसरे, एमएस धोनी 405 मैच के साथ चौथे और सूर्यकुमार यादव 363 मैच के साथ पांचवें स्थान पर है। अब इस 350+ क्लब में शामिल होने वाले छठे भारतीय बने।

End of Feed