'बुमराह के बाद क्या होगा', आर अश्विन ने जताई चिंता, नई पीढ़ी के तेज गेंदबाज न बनने की बताई वजह

R Ashwin on Jasprit Bumrah: टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने तेज गेंदबाजों की खेप को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मुझे चिंता है कि गेंदबाजी बल्लेबाजी जितनी आकर्षक नहीं है और शायद इसी वजह से बच्चे इस खेल को न अपनाएं। अश्विन ने यह भी कहा कि भारत को शायद बुमराह जैसा दूसरा खिलाड़ी न मिले।

भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने एक बड़ी समस्या की तरफ सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने भविष्य की चिंताओं पर बात करते हुए कहा कि भारत में शायद ही अब कोई दूसरा जसप्रीत बुमराह आए। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों के बढ़ते प्रभाव के देखते हुए अगली पीढ़ी तेज गेंदबाज नहीं बनाना चाहेगी।

R ashwin

आर अश्वीन ने बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान। फाइल फोटो

अश्विन ने भारतीय टीम की बल्लेबाजी यूनिट की तारीफ करते हुए कहा कि इस समय टीम इंडिया में कई धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं जिनके दम पर कुछ और आईसीसी ट्रॉफी जीती जा सकती हैं। अगर दो या तीन साल की बात की जाए तो भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं।

End of Feed