भारतीय दिग्गज ने इस टीम को बताया एशिया कप की सबसे खतरनाक टीम

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 30, 2023, 05:51 PM IST

अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्निन ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर एक बयान दिया है। आपको बता दें कि अश्विन एशिया कप में टीम इंडिया के स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन वह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी बातें रखते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • एशिया कप 2023 का आगाज
  • भारतीय गेंदबाज ने पाकिस्तान टीम को बताया सबसे खतरनाक
  • 2 सितंबर को भिड़ेगी भारत-पाकिस्तान की टीम

30 अगस्त से 17 सितंबर के बीच खेले जाने वाले एशिया कप के 16वें सीजन में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला कैंडी में खेला जाएगा, जिसके लिए टीम इंडिया कोलंबो पहुंच चुकी है। लेकिन इससे पहले टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने एक बयान दिया है।

रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन (साभार-ICC)

भारत के शीर्ष स्पिनर आर अश्विन का मानना है कि एशिया कप में पाकिस्तान को हराना चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ी उसे और खतरनाक बनाते हैं ।

End of Feed