Indebted to MS Dhoni: तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के सम्मान समारोह में रविचंद्रन अश्विन ने कहा, जीवनभर रहूंगा एमएस धोनी का कर्जदार

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 17, 2024, 04:27 PM IST

Indebted to MS Dhoni: R Ashwin: तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 500 टेस्ट विकेट झटकने की उपलब्धि हासिल करने के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि वो जीवन भर एमएस धोनी की कर्जदार रहेंगे। जानिए अश्विन ने क्या कहा?

Indebted to MS Dhoni: R Ashwin: स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2011 के फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी द्वारा नयी गेंद सौंपकर दिखाये गये भरोसे को नहीं भूले हैं जिसने उनके करियर को नयी दिशा दी और इसके लिए वह खुद को पूर्व भारतीय कप्तान का कर्जदार मानते हैं।

Ravichandran Ashwin and MS Dhoni

रविचंद्रन अश्विन और एमएस धोनी (साभार CSK)

युवा अश्विन को थमाई थी धोनी ने नई गेंद

लीक से इतर रणनीति बनाने में माहिर धोनी ने 2011 आईपीएल फाइनल में अश्विन को नयी गेंद थमाई ही थी और इस उभरते हुए ऑफ स्पिनर ने चौथी ही गेंद पर फॉर्म में चल रहे क्रिस गेल का विकेट झटक लिया था। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चेपक की वो जादुई रात अश्विन के लिए बस एक शुरूआत थी और तब से एक दशक के उतार चढ़ाव भरे सफर में उन्होंने 100 टेस्ट खेल लिये हैं और खेल के पारंपरिक प्रारूप में 516 विकेट झटक लिये हैं।

End of Feed