रविचंद्रन अश्विन ने बनाया खास IPL रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने

IPL 2024 में भारत के दिग्गज व अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रविवार को चेन्नई में खेले गए मुकाबले के दौरान अश्विन ने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। वो पहले ऐसे गेंदबाज बन गए जिसने चेन्नई के एम ए चिदंबरम मैदान पर विकेटों का अर्धशतक लगाया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में एक और खास रिकॉर्ड
  • रविचंद्रन अश्विन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
  • चेन्नई के मैदान पर लगाया विकेटों का अर्धशतक

IPL 2024, Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) में राजस्थान रॉयल्स और मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रविवार को खेले गए बड़े मुकाबले में चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर सीएसके ने जीत दर्ज की। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस जीत के साथ अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने में सफलता हासिल की है। इस मुकाबले के दौरान राजस्थान रॉयल्स के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने एक खास आईपीएल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Ravichandran Ashwin Ne IPL Mein Banaya Naya Record

रविचंद्रन अश्विन (AP)

चेन्नई और राजस्थान के बीच चेपॉक में हुए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इन दो विकेटों के साथ वो आईपीएल इतिहास में पहले ऐसे गेंदबाज बन गए जिसने चेन्नई के ऐतिहासिक एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर 50 विकेट लिए हैं। इस मैदान पर विकेटों का अर्धशतक लगाकर अश्विन के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

End of Feed