BBL 2025-26: बिग बैश लीग में खेलते नजर आएंगे रविचंद्रन अश्विन, इस टीम के साथ किया करार

आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन बिग बैश लीग के आगामी सीजन में खेलते नजर आएंगे। इस टीम के साथ उन्होंने किया करार।

सिडनी: अनुभवी आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन गुरुवार को बिग बैश लीग (बीबीएल) के आगामी सत्र के लिए सिडनी थंडर से जुड़ गए और इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले भारत के पहले बड़े क्रिकेटर बने। हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अलविदा कहने वाले 39 वर्ष के अश्विन 14 दिसंबर से 25 जनवरी तक होने वाले बीबीएल के दूसरे हाफ में उपलब्ध होंगे । ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ ने अश्विन के हवाले से कहा, 'सिडनी थंडर मेरे इस्तेमाल के बारे में स्पष्ट थे। उनके साथ मेरी बातचीत बहुत अच्छी रही, और हम मेरी भूमिका को लेकर पूरी तरह सहमत हैं। मुझे डेव वार्नर का खेल बहुत पसंद है। मैं टीम के लिए प्रदर्शन करने के लिए बेताब हूं।'

Ravichandran Ashwin

रविचंद्रन अश्विन (फोटो क्रेडिट @ThunderBBL X)

सिडनी थंडर के महाप्रबंधक ट्रेंट कोपलैंड ने इसे बीबीएल के इतिहास में सबसे बड़ा करार बताया। कोपलैंड ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह बीबीएल के इतिहास में यकीनन सबसे बड़ा करार है, पहला महान भारतीय और खेल का आइकॉन। वह बहुत प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी है।'

End of Feed