रविचंद्रन अश्विन ने रचा इतिहास, बाप-बेटे को आउट करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 12, 2023, 11:11 PM IST

भारत के स्टार गेदबाज रविचंद्रन अश्विन ने पहले टेस्ट के पहले ही सेशन में इतिहास रच दिया। उन्होंने जैसे ही तेज नारायण चंद्रपॉल को क्लीन बोल्ड किया वह बाप-बेटे दोनों को आउट करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए। उन्होंने इससे पहले साल 2011 में शिवनारायण चंद्रपॉल को आउट किया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • रविचंद्रन ने रचा इतिहास
  • बाप-बेटे को आउट करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने
  • शिवनारायण के बाद अब उनके बेटे को किया आउट

भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के शुरुआती दिन तेजनारायण चंद्रपॉल को आउट कर अपने शानदार टेस्ट करियर में पिता और पुत्र दोनों के विकेट लेने का दुर्लभ गौरव हासिल किया । उन्होंने 12 रन के निजी स्कोर पर तेजनारायण चंद्रपॉल को क्लीन बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। अश्विन ने 2011 में नई दिल्ली में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने इस मैच में तेजनारायण के पिता शिवनारायण चंद्रपॉल को आउट किया था। बारह साल पहले हुए उस टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अश्विन ने सीनियर चंद्रपॉल को पगबाधा किया था। इस कारनामे के बाद वह अपने करियर के दौरान पिता और पुत्र दोनों को आउट करने वाले विश्व क्रिकेट के केवल पांचवें गेंदबाज बन गए।

रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्निन (साभार-BCCI)

ऐसा कारनामा करने वाले 5वें गेंदबाज बने अश्विन

इस सूची में शामिल पांच गेंदबाजों में से तीन ने शिवनारायण और तेजनारायण चंद्रपॉल को आउट किया है। अश्विन से पहले पिता - पुत्र की इस जोड़ी को ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और दक्षिण अफ्रीका के ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर ने आउट किया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले अन्य दो गेंदबाज इंग्लैंड के ऑलराउंडर इयान बॉथम और पाकिस्तान के दिग्गज वसीम अकरम हैं। इन दोनों दिग्गजों ने न्यूजीलैंड के पिता पुत्र की जोड़ी लांस और क्रिस केर्न्स को आउट किया था।

End of Feed