ICC Test Rankings: ताजा टेस्ट रैंकिंग में इन भारतीय खिलाड़ियों ने मचाई खलबली

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 15, 2023, 04:12 PM IST

ICC Test Rankings, Ravindra Jadeja, Ravichandran Ashwin: घरेलू जमीन पर टेस्ट क्रिकेट शुरू हुआ और भारत का धमाल हर मायने में दिखने लगा है। एक तरफ जहां टीम इंडिया टेस्ट में दुनिया की नंबर.1 टीम बन गई है। वहीं दूसरी तरफ भारत सभी प्रारूपों में नंबर.1 भी बना है। टेस्ट रैंकिंग में किन खिलाड़ियों ने खलबली मचाई है, यहां जानते हैं।

ICC Test Rankings: भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेले गये शुरुआती टेस्ट में आठ विकेट चटकाने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पुरुष टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

Ravichandran Ashwin and Ravindra Jadeja take leap in ICC Test Rankings

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी (AP)

घुटने की चोट के कारण लगभग पांच महीने बाद टीम में वापसी करने वाले बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जडेजा अपने हरफनमौला खेल के बूते इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच बने थे।

End of Feed