पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने खोला टेस्ट में रोहित को ओपन कराने का राज

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा पर प्रतिक्रिया दिया। उन्होंने बताया कि कैसे और क्यों उन्होंने और विराट ने रोहित शर्मा को टेस्ट क्रिकेट में ओपन कराने का फैसला लिया था। साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार धोनी ने उन्हें वनडे में ओपन करने का मौका दिया बाद में विराट ने टेस्ट में भी उनसे ओपन कराया।

भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा कि भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते समय ऊब जाते थे इसलिए उन्होंने 2019 में ‘हिटमैन’ को सलामी बल्लेबाज बनाने का फैसला किया। शास्त्री का यह फैसला ‘मास्टर स्ट्रोक’ साबित हुआ और इसने पारंपरिक प्रारूप में रोहित के करियर को नया मोड़ दिया। शास्त्री 2017 में भारत के मुख्य कोच बने और 2021 में उन्होंने राहुल द्रविड़ को कमान सौंप दी। उनके चार साल के कार्यकाल के दौरान रोहित भारत के सबसे आक्रामक टेस्ट सलामी बल्लेबाज में से एक बन कर उभरे।

Ravi Shastri on Rohit Sharma

रवि शास्त्री और रोहित शर्मा (साभार-ICC)

शास्त्री ने ‘आईसीसी रिव्यू’ में कहा, ‘‘चार, पांच नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए यह लड़का ऊब जाता था। मैंने फिर इस पर विचार करना शुरू किया कि वह वनडे क्रिकेट में इतना सफल क्यों है? वह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर जल्दी जाना पसंद करता है।’’

End of Feed