मुश्किल है रोहित-विराट का वनडे वर्ल्ड कप खेलना, रवि शास्त्री ने सुझाया विकल्प

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा 7 महीने बाद वापसी करने जा रहे हैं। ऐसे में पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने रोहित-कोहली के वनडे वर्ल्ड कप भविष्य पर बात की है।

IND vs AUS: 7 महीने बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। इन दोनों की वापसी को लेकर न केवल भारतीय फैंस में बल्कि ऑस्ट्रेलियाई फैंस में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। कुछ रिपोर्ट में तो यह भी दावा किया गया है कि इन दो दिग्गजों की यह आखिरी वनडे सीरीज हो सकती है। दरअसल दोनों टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और ऐसे में केवल एक फॉर्मेट खेलकर वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए खुद को फिट रखना आसान नहीं होगा। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने भी साफ कर दिया है कि वर्ल्ड कप खेलने के लिए दोनों को विजय हजारे ट्रॉफी खेलना होगा। ऐसे में पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने रोहित-विराट के भविष्य पर अपने मन की बात बताई है।

ind vs aus

भारत-ऑस्ट्रेलिया (साभार-BCCI)

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज है खास

End of Feed