IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे से पहले पूर्व हेड कोच ने बुमराह को लेकर दी बड़ी चेतावनी

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे से पहले रवि शास्त्री ने जसप्रीत बुमराह के वर्क लोड को लेकर टीम मैनेजमेंट को चेताया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान लगी पीठ की चोट के कारण बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रहे। स्टार गेंदबाज ने मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की।

IND vs ENG: भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड में लगातार पांच टेस्ट मैचों में मैदान पर उतारने के खिलाफ सतर्क करते हुए कहा कि इस शीर्ष तेज गेंदबाज को दो मैच के बाद ब्रेक दिया जाना चाहिए और पूरे आराम के लिए मैच चुनने की आजादी दी जानी चाहिए। भारत 20 जून को हेडिंग्ले में शुरू होने वाली श्रृंखला में इंग्लैंड से भिड़ेगा जो नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) चक्र की शुरुआत होगी। ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान लगी पीठ की चोट के कारण बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रहे। स्टार गेंदबाज ने मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की।

jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह (साभार-BCCI)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) समीक्षा के ताजा अंक में शास्त्री ने कहा, ‘‘मैं (बुमराह के साथ) बहुत सतर्क रहूंगा। मैं उसे एक बार में दो टेस्ट मैच दूंगा और फिर ब्रेक का इंतजार करूंगा। ’’ क्रिकेटर से कमेंटेटर बने इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘आदर्श रूप से उसे चार (टेस्ट) खेलने दें। अगर वह शानदार शुरुआत करता है तो आप उसे पांच मैच खिलाने के लिए ललचाओगे। लेकिन यह उसके शरीर पर निर्भर करता है। ’’ इस महान क्रिकेटर ने कहा कि बुमराह को यह तय करने की छूट दी जानी चाहिए कि वह कौन सा मैच छोड़ना चाहता है।

End of Feed